Haldwani News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, बिल जमा करने पर मिलेगी 1.5 फीसदी तक की छूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली विभाग की ओर से बिजली बिल के भुगतान के कुल धनराशि पर 1.5 फीसदी की छूट दी जा रही है। इनमें घरेलू उपभोक्ता से लेकर कामर्शियल उपभोक्ता को शामिल किया गया है। 

ऊर्जा निगम की ओर से बिजली बिल के बकायेदारों के लिए कुछ राहत प्रदान की जा रही हैं। उपभोक्ताओं के बिजली बिल के कुल धनराशि पर 1.5 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इसके लिए उपभोक्ता ऑफलाइन बिल को जमा करना होगा। जिसके तहत यह छूट दी जा रही है। 

वहीं विभाग की ओर से www.upcl.org की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बिल के भुगतान पर बिजली उपभोक्ताओं को 2 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इसमें बिजली बिल के बड़े बकाएदारों से लेकर छोटे बकाएदारों को शामिल किया गया हैं। 

यह भी पढ़ें- Haldwani News: वन गुर्जरों का आरोप... अतिक्रमण की आड़ में बाड़े तोड़ रहा वन विभाग

संबंधित समाचार