रुद्रपुर: भोजपुरी-कुमाऊंनी कलाकार से मांगी 15 लाख की रंगदारी   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। विवेकानंद जनकल्याण समिति के अध्यक्ष एवं भोजपुरी व कुमाऊंनी कलाकार को धमकी देने और लाखों की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कलाकार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

समिति के अध्यक्ष राजा ठाकुर ने बताया कि उनकी संस्था सामाजिक कार्य करती है और बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाती है। साथ ही वह खुद भोजपुरी और कुमाऊंनी कलाकार हैं और कई एलबम भी निकाल चुके हैं। बताया कि पिछले कुछ दिनों से पटना बिहार निवासी एक युवक लगातार उसे फोन पर धमकी दे रहा।

युवक ने पहली बार मोबाइल नंबर पर कॉल कर पांच लाख की डिमांड की। इसे उसने नजरअंदाज कर दिया। फिर दोबारा कॉल करके 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगनी शुरू कर दी। इसके अलावा समिति की सचिव को भी फोन पर धमकियां दी जा रही हैं। दस मई की रात को भी दोनों को कई बार कॉल करके लाखों रुपये की डिमांड की गयी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। 

संबंधित समाचार