रुद्रपुर: हाईवे किनारे अतिक्रमण चिह्नित कर दुकानदारों को नोटिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय राजमार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने हाईवे किनारे अतिक्रमण को चिह्नित कर दुकानदारों को नोटिस दिया। सभी को जल्द अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया।

अभियान के चलते बुधवार को जिले के थाना-चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के अतिक्रमण चिह्नित किए गए। इसके लिए पुलिस की कई टीमों ने नैनीताल हाईवे, काशीपुर हाईवे, हल्द्वानी हाईवे, नैनीताल-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्गों पर हाईवे किनारे स्थित दुकानदारों, फंड कारोबारियों एवं ठेला चालकों को नोटिस देकर तामील करवाया और रुद्रपुर में 50 से अधिक अतिक्रमण को चिन्हित किया।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के अलावा प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिले में अभियान चलाया गया, जिसमें अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई, ताकि राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को जाम मुक्त बनाया जा सके। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो सूची के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

संबंधित समाचार