रुद्रपुर: प्लाट दिखाकर व्यक्ति को लगाया एक लाख रुपये का चूना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मामला प्रीत विहार फाजलपुर महरौला का

पुलिस ने चार लोगों पर किया मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर, अमृत विचार। प्रीत विहार फाजलपुर महरौला में एक व्यक्ति को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोप था कि रकम देने के बाद भी आरोपियों ने प्लाट पर अधिकार नहीं दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रीत विहार फाजलपुर महरौला निवासी राशिद अली ने बताया कि जूस फैक्ट्री मार्ग पर उसने एक प्लाट का सौदा मकसूद, मुनव्वर अली, महफूज और इरशाद से किया था। जहां आरोपियों ने प्लाट को अपने ही साले का होना बताकर पहले साढ़े सात हजार रुपये बयाना लिया और फिर अलग-अलग तिथियों में तकरीबन एक लाख रुपये का भुगतान करवा लिया, जबकि तय प्लाट की कीमत उसके द्वारा आरोपियों को दे दी गई थी।

बावजूद आरोपी कई दिनों तक टालमटोल करते रहे। जब ज्यादा दबाव बनाया तो फोन उठाना बंद कर दिया। आरोप था कि चारों आरोपी कॉल उठाने के बाद पैसा वापस नहीं करने और पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 

संबंधित समाचार