टेक्सास मॉल गोलीबारी में मारी गई सिविल इंजीनियर ऐश्वर्या का शव पहुंचा हैदराबाद

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

हैदराबाद। अमेरिका के टेक्सास में हुई गोलीबारी में तेलंगाना के सरूरनगर शहर की एक सिविल इंजीनियर महिला तातीकोंडा ऐश्वर्या की मौत हो गयी थी उसका शव गुरुवार को हैदराबाद लाया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - दिल्ली सरकार के नौकरशाहों पर यहां की चुनी सरकार का नियंत्रण: सुप्रीम कोर्ट

सूत्रों ने बताया कि पिछले सप्ताह अमेरिका में उत्तरी डलास उपनगर में एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल पर एक हमलावर ने खुलेआम गोलीबारी की, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में ऐश्वर्या भी थी। ऐश्वर्या के पिता नरसी रेड्डी रंगारेड्डी जिला अदालत में जज हैं। ऐश्वर्या ने उस्मानिया विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और ईस्टर्न मिशिगन विश्वविद्यालय से निर्माण प्रबंधन में स्नातकोत्तर किया।

हमलवार एक ब्लैक कार से मॉल पहुंचा, जहां उसने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। जिसके बाद, एक पुलिस अधिकारी ने उसको गोली मारकर ढेर कर दिया। सूत्रों के अनुसार ऐश्वर्या का पार्थिव शरीर आज रात करीब नौ बजे तक उनके पिता के आवास हैदराबाद स्थित कस्बा सरूरनगर में रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें - सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की जनता को दिया जीत का बड़ा तोहफा : AAP

संबंधित समाचार