Haldwani News: प्रगति विहार के लोगों को 4 दिन से नहीं मिला पानी, 200 परिवारों के सामने खड़ी हुई समस्या 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। डहरिया क्षेत्र के प्रगति कॉलोनी में पिछले 4 दिनों से जल आपूर्ति नहीं होने के चलते यहां के लोगों के सामने पानी का संकट गहरा गया है। पानी के लिए लोग दूरदराज के क्षेत्रों में भटकने को मजबूर हैं। लेकिन इसके बाद भी अभी तक जल संस्थान की ओर से जल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है। 

प्रगति विहार में करीब 200 परिवार पिछले 4 दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी के लिए लोग सरकारी नलों और सुशीला देवी अस्पताल के परिसर से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रोजमर्रा के कार्यों को करने में हो रही हैं। पानी आपूर्ति नहीं होने से लोग निजी वाहनों से दूर-दराज क्षेत्रों में पानी के लिए भटक रहे है। 

वहीं कुछ लोग पानी के टैंकर खरीदने को मजबूर है। लेकिन इसके बाद भी जल संस्थान की ओर से पानी आपूर्ति के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है। प्रगति कॉलोनी के लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों को पिछले कई दिनों से पानी न आने की समस्या बताई लेकिन अभी तक इस समस्या का हल नहीं निकाला जा सका है। 

इधर, एई प्रमोद पांडे ने बताया कि लाइन शिफ्ट कार्य चलते आपूर्ति बाधित है। अभी 1 से 2 दिनों तक समस्या बनी रहेगी कार्य पूरा होते ही जल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।    

यह भी पढ़ें- Kashipur News: अदालत ने इंश्योरेंस कंपनी को दिए 31.35 लाख रुपये भुगतान करने के आदेश

संबंधित समाचार