हल्द्वानी: गौलापार क्षेत्र के कई गांवों की सड़कें होगी चकाचक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

5 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा कार्य

इसमें 20 से 25 किलोमीटर की सड़कों किया गया शामिल 

हल्द्वानी, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से गौलापार क्षेत्र के कई गांवों की सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

गौलापार क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में किशनपुर, गंगापुर, जीतपुर, नयागांव, खेड़ा कुंवरपुर गांवों की खस्ताहाल सड़कों को चकाचक किया जाएगा। इसमें कुल 20 से 25 किलोमीटर तक की सड़कों को शामिल किया गया है। सड़क की मरम्मत और नवीनीकरण को लेकर लोनिवि विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

जल्द ही शासन को भेजने के बाद स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लंबे समय से गौलापार के ग्रामीण इलाकों में सड़कों का मरम्मत नहीं होने के चलते सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। कई बार स्थानियों इस समस्या को विभाग के सामने उठाया है जिसके बाद विभाग ने सड़कों का सर्वे कार्य पूरा कराने के बाद प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

इधर लोनिवि के सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से 7 प्रस्ताव तैयार किए गए है। उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव सौंप दिए गए हैं, शासन स्तर से मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

 

संबंधित समाचार