बरेली: सियासत की धुरी में फंसी एलायंस बिल्डर्स की बसाई रेजीडेंसी गार्डन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निगम के हजियापुर (15), ब्रह्मपुरा (14) और संजयनगर (16) वार्ड की सीमा पर है कॉलोनी, इस कॉलोनी में वार्ड 15 के हैं सिर्फ तीन वोट, अन्य वोट वार्ड 14 और 16 के, दो वार्डों के तो प्रत्याशी कालोनी में वोट मांगने तक नहीं गए

बरेली, अमृत विचार: एलायंस बिल्डर्स द्वारा बसाई गई स्टेडियम रोड पर रेजीडेंसी गार्डन कॉलोनी सियासत की धुरी में फंस गई है। इस कालोनी की सीमा निगम के हजियापुर (15), ब्रह्मपुरा (14) और संजयनगर (16) वार्ड से जुड़ी है। इसलिए बसने के बाद से यहां के लोग जलभराव समेत अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - बरेली: मतगणना के चलते बरेली कॉलेज रहेगा बंद

नगरीय निकाय चुनाव में यह कॉलोनी चर्चा में आ गई है। गुरुवार को हुए मतदान के बाद दिलचस्प बात यह सामने आई है कि कालोनी के वोटर तीन वार्डों में बंटे हैं। कालोनी में 180 मकान बने हैं। इनमें 160 परिवार रहते हैं। 20 मकान बंद पड़े हैं। करीब 500 वोटर हैं। कालोनी के तीन वोट सिर्फ हजियापुर वार्ड में हैं।

अन्य वोटर ब्रह्मपुरा और संजय नगर वार्ड में बंटे हैं। मतदान के बाद शुक्रवार को हजियापुर वार्ड से प्रत्याशियों के हार-जीत पर चर्चा चली। तब रेजीडेंसी कालोनी के वोटरों के तीन वार्डों में बंटे हाेने की बात सामने आई। हजियापुर वार्ड के एक प्रत्याशी ने गुणाभाग करते हुए बताया कि वोटरों के तीन वार्डों में बंटे हाेने से कोई प्रत्याशी यहां वोट मांगने नहीं पहुंचा है।

इसके पीछे एक वजह यह भी बताई कि एक वार्ड में शामिल नहीं होने की वजह से इसमें विकास कार्य कराने को लेकर दिक्कत रहती है। जो भी वोट मांगने पहुंचता है, कॉलोनी के लोगों की उससे उम्मीदें रहती हैं, जबकि यह कालोनी अभी तक नगर निगम में भी शामिल नहीं है, ऐसे में नगर निगम की विकास कार्यों की योजनाओं का लाभ भी इस कॉलाेनी को मिलना संभव नहीं है।

पार्षद रह चुके कई लोगों ने चुनाव भर इस काॅलोनी में नहीं झांका था। यहां रहने वाले कई लोगों ने बताया कि अधिकांश वोटर ब्रह्मपुरा वार्ड में हैं लेकिन कोई पार्षद झांकने तक नहीं आता है।

ये भी पढ़ें - बरेली: सुविधा शुल्क लिया और बच्चे की मौत भी हो गई

संबंधित समाचार