रामनगर: बीस मई को होगी प्रदेश में D.El.Ed प्रवेश परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा बीस मई को प्रदेश में डीएलईडी प्रवेश परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगी। इस संदर्भ में बोर्ड कार्यालय में  महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉक्टर नीता तिवारी ने बताया कि इस परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए 29 नोडल केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापकों को लेकर बैठक की गई।उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2021-22 का आयोजन उत्तराखण्ड के 29 शहरों में 120 परीक्षा केन्द्रों पर  20 मई शनिवार को सुबह 10  बजे से 12.30 तक आयोजित की जायेगी।

इस परीक्षा में 30751 परीक्षाथी पंजीकृत है।बताया कि प्रवेश पत्र प्राप्त न होने की दशा में परीक्षार्थी अपने परीक्षा शहर के नोडल केन्द्र में  18 व 19 मई तक प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।बैठक में  परीक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बताया कि परीक्षा एक महत्त्वपूर्ण कार्य है।नकल विहीन एवं पारदर्शी परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।इस दौरान बैठक में अपर सचिव बीएम एस रावत,उप सचिव सीपी रतूडी,वित्त अधिकारी प्रेम राम,शोध अधिकारी दरपान सिंह रौतेला,शैलेन्द्र जोशी  मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार