यूपी निकाय चुनाव 2023: अतीक के गढ़ में नहीं खिला कमल, साइकिल ने लगाई दौड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज/अमृत विचार। अतीक अहमद के वॉर्ड से सपा प्रत्याशी की जीत हुई है। बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। प्रयागराज नगर निगम वार्ड 44 चकिया में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी जहां आरा ने 2057 वोट से जीत हासिल की है। अतीक अहमद का घर इसी वॉर्ड में आता है। 

 बता दें कि माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद भी भाजपा की कोई भी तरकीब काम नहीं आई। अतीक़ के गढ़ में समाजवादी पार्टी ने जीत हांसिल की है। लोगों का यह भी कहना है कि अतीक का इलाका भी पूर्व मंत्र व विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के ही क्षेत्र में है। जहां से भाजपा को हार देखनी पड़ी है।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी निकाय चुनाव: गंगापुर नगर पंचायत से भाजपा की स्नेहलता को मिली जीत, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज