हल्द्वानी: पिछले वर्ष गर्मियों में 22 मिलियन यूनिट तक रही बिजली की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तापमान में वृद्धि के साथ बिजली का पारा भी चढ़ना तय है। गर्मी के सीजन में बिजली मांग के साथ खपत में बढ़ोत्तरी होती है। शहर में नियमित तौर पर अप्रैल माह से अभी तक 15 मिलियन यूनिट दर के हिसाब से बिजली खपत हो रही है। लेकिन आने वाले माह में बिजली की खपत और अधिक बढ़ सकती है।
 

शनिवार को शहर का तापमान अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। गर्मियों के सीजन में लोग गर्मी से निजात पाने के लिए एयर कंडीशन और कूलर पर निर्भर हो जाते हैं। जिससे बिजली की खपत अधिक हो जाती है, बिजली आपूर्ति पर इसका असर पड़ता है। पिछले वर्ष गर्मियों के सीजन में करीब 22 मिलियन यूनिट दर तक बिजली की मांग पहुंच कई थी।

वहीं बिजली की मांग अधिक होने के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी पटरी से ऊतर जाती है। कई बार दिन में घंटों बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहता है। इस सब के बीच बिजली की खपत अधिक होने से शहर के कई इलाकों में बिजली का संकट गहरा जाता है। इनमें राजपुरा, इंदिरानगर, बनफूलपुरा समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति तय रोस्टर के मुताबिक पूरी नहीं मिल पाती है। 

 इसके लिए ऊर्जा निगम ने शासन से 5 मिलियन अतिरिक्त बिजली मांग की हुई है। जिससे आगे आने वाले महीनों में लोगों को कटौती की समस्या से निजात मिल सके। इधर ईई डीडी पागंती ने बताया कि गर्मी के समय बिजली की खपत अधिक रहती है। आने वाले दिनों में बिजली की खपत को देखते हुए शासन से अतिरिक्त 5 मिलियन यूनिट तक बिजली की मांग की गई है। 

संबंधित समाचार