हल्द्वानी: भाजपा के अच्छे दिन ओके, टाटा, बॉय-बॉय... उत्तराखंड अब "आप" की है - टिक्कू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी और पंजाब के विधायक बरिन्दर कुमार गोयल  एवं सह प्रभारी दिल्ली के विधायक रोहित महरोलिया उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जिसे देखते हुए हल्द्वानी में आज खंडेलवाल भवन में आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और तैयारियों को लेकर चर्चा की।

प्रदेश संगठन सचिव एवं सह प्रभारी नैनीताल समित टिक्कू ने कहा कि कार्यकर्ता पिछली बातों को भूल उनसे सीख लेते हुए आगे बढ़ें और आपसी खींचतान को भुलाकर पार्टी के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन की मजबूती के लिए एक जुट हों। उन्होंने कहा कि भाजपा के अच्छे दिनों को अब जनता ने ओके टाटा बॉय बॉय कहना शुरू कर दिया है जल्द ही उत्तराखंड अब आप की होगी।

कहा कि इसी कड़ी में आप कार्यकर्ताओं में जोश भरने प्रभारी और सह प्रभारी पहली बार उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं जहां वे 17 मई  देहरादून और उसके दूसरे दिया यानी 18 मई को हल्द्वानी पहुचेंगे। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि इस बैठक से उत्तराखंड में आप की स्थिति को बल मिलेगा और किस तरह प्रदेश में सुशासन स्थापित करने में आप आम जनता के लिए बेहतर कर सकती है इस विषय पर चर्चा होगी।

रावत ने कहा कि देश की जनता मोदी जी की मन की बात समझ चुकी है और इस बात का जवाब भाजपा को कर्नाटक चुनाव के नतीजों से मिल चुका है। उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस ने काफी अच्छी रणनीति से चुनाव लड़ा इसके लिए वह बधाई की पात्र है हलांकि आम आदमी पार्टी ने वहां से भागीदारी नहीं की थी नहीं तो जिस तरह गुजरात में आप के पांच विधायकों को जीत मिली और हमें 41 लाख वोट मिले तो निश्चति रूप से कर्नाटक में भी हमें वोट मिलते। 

खुशी जताई की पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट जीते तो वहीं मुरादाबाद कौशांबी नगर निकाय सीट जीते हैं इससे हमें जनता ने हौंसला दिया है। इस मौके पर अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष जगतार सिंह बाजवा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, प्रदेश संगठन सचिव समित टिक्कू , प्रदेश संगठन सचिव चंदशेखर पांडेय, प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य, नैनीताल जिला अध्यक्ष राजीव लोचन, जिला अध्यक्ष काशीपुर सुभाष व्यापारी, जिला महासचिव संगठन देवेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष नैनीताल उमेश जोशी, नैनीताल जिला सचिव सूरज कुमार, कालाढूंगी विधानसभा अध्यक्ष संजय कश्यप, अब्दुल कादिर, दीपक पांडेय, शंकर गोस्वामी, शानू खान, श्रीकांत खंडेलवाल सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार