Khatima News : बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा तिथि में संशोधन की मांग, कुलपति को भेजा ज्ञापन
खटीमा, अमृत विचार। बीएड के अनेक विद्यार्थियों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजकर बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा तिथि में संशोधन करने की मांग की है। कहा है कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा 20 मई को होनी है। जबकि परीक्षा 16 मई से 20 मई तक हो रही है।
यह भी पढ़ें- Haldwani News: दो लोगों के विवाद में चले पत्थर, राहगीर बच्चा घायल, रिपोर्ट दर्ज
दोनों परीक्षाएं एक साथ देने में विद्यार्थी असमर्थ हो रहे हैं। ज्ञापन में विजय कुमार, विनीता, हिमानी, रेखा, सोनाली मौर्या, सुमन आदि ने कुलपति से आग्रह किया है कि कुमायूं विवि में चल रही परीक्षा में डीएलएड प्रवेश परीक्षा को देखते हुए परीक्षा तिथि में संशोधन किया जाए।
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में परिवार के चार सदस्यों के हत्यारोपी की तलाश जारी, ड्रोन व श्वान दस्ते की ली जा रही मदद
