Burkina Faso Attack: खेतों में काम कर रहे किसानों पर आतंकी हमला, 33 की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औगाडोगू (बुर्किना फासो)। बुर्किना फासो के एक गांव में संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों के हमले में 33 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय गवर्नर कार्यालय ने यह जानकारी दी। एक प्रेस विज्ञप्ति में मौहौन प्रांत के यूलौ गांव में बृहस्पतिवार शाम हुए हमले के बारे में जानकारी दी गई है।

प्रांतीय गवर्नर बाबो पियरे बासिंगा ने हमले को “कायरतापूर्ण और बर्बर” करार दिया। उन्होंने बयान में कहा कि हमला शाम करीब पांच बजे हुआ, जब लोग मौहौन नदी के किनारे अपने खेतों में काम कर रहे थे। इस साल मार्च महीने बाद से पश्चिमी बौकल डु मौहौन क्षेत्र के कुछ हिस्सों आपातकाल की स्थिति बनी हुई है।

आतंकवादियों ने बोउकल डू मौहौन इलाके में नागरिकों को निशाना बनाया। उस समय लोग नदी के किनारे खेती कर रहे थे। हमले के बाद स्थिति का जायजा लेते हुए मरने वालों की संख्या 33 बताई गई है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे। वे खतरनाक हथियार लिए हुए थे, जिसे पहुंचते ही उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:- Ukraine Russia War: यूक्रेन की राजधानी कीव और खार्किव में धमाकों की खबर, हवाई हमले की चेतावनी जारी

संबंधित समाचार