जसपुर: हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण का कार्यक्रम तय 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के चेयरमैन खतीब अहमद ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड राज्य हज समिति ने चयनित हज आवेदकों के लिए हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कैंप का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि 15 मई को हज हाउस पिरान कलियर में कैंप का शुभारंभ किया जाएगा।

सभी हज यात्रा के आवेदकों को कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट साथ में लाना आवश्यक है। उनके हवाले से जसपुर नगर पालिका परिषद के ईओ मोहम्मद शमीम ने बताया कि 15 से 17 मई तक तीन दिवसीय हज हाउस पीराने कलियर तथा 16 से 17 मई तक दो दिवसीय जामा मस्जिद के सामने देहरादून में हज आवेदकों को टीकाकरण एवं हज प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसी तरह 17 मई को मदरसा जामिया अरबिया अहले सुन्नत बदरूल उलूम जसपुर, 18 मई को मदरसा इशाअतुल हक किदवई नगर हल्द्वानी, 18 मई को ग्राम सिसैया पोस्ट आफिस कुंवरपुर सितारगंज तथा 20 मई को मदरसा फैजुल मुस्तफा रजा पब्लिक स्कूल खेड़ा ईदगाह रुद्रपुर में कैंप का कार्यक्रम तय किया गया है। वेटिंग लिस्ट के 250 आवेदकों में से 160 और लोगों का नंबर आ गया है। अब राज्य से हज पर जाने वाले आजमीनों की तादाद 1628 हो गई है। जो अब तक के सार्वधिक चयनित हज आवेदक हैं।

संबंधित समाचार