गदरपुर: ससुराल वालों पर धारदार हथियार से हमले का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 गदरपुर, अमृत विचार। एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

रविवार को महतोष निवासी शमीम जहां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार रात को 7 बजे जब उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था तो उसी सास, देवर व देवरानी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों ने सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर दिया।

उसके गले पर घाव और सिर में भी गुम चोट आई है। उसने अपने पति को फोन कर सारी बात बताई। उसे तत्काल सीएचसी गदरपुर उपचार हेतु ले जाया गया। पीड़िता का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर रविवार को जब उसके मायके वाले आए तो उन्होंने मायके वालों और पति को बुरी तरह से पीटा। उसके भाई रहीस अहमद का हाथ भी तोड़ दिया। आरोप है कि आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच में जुट गई  है।

संबंधित समाचार