रामनगर : पहले पत्नी को पीटा फिर तीन बार तलाक कह कर दिया घर के बाहर
रामनगर, अमृत विचार। पुलिस ने पत्नी को तीन तलाक देने और मारपीट करने के मामले में पति सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।नूर फातिमा पुत्री अलीमुद्दीन निवासी मोहल्ला मदर कॉलोनी महेशपुरा काशीपुर ने पुलिस को बताया कि 31 मार्च 2019 को उसकी शादी समीर पुत्र मो0 उमर निवासी रेलवे कॉलोनी रामनगर के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी।
महिला ने बताया कि शादी के समय से ही उसका पति उसके साथ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की देता था।बताया कि उसकी भाभी शमा परवीन और नंद शमीमा के कहने पर उसका पति यह सब कुछ करता था।बताया कि यह तीनों लोग मारपीट करने के साथ दहेज़ की मांग भी करते थे।बताया कि उसकी दो पुत्रियां हैं इस पर भी आरोपी ताने कसता रहते थे महिला ने आरोप लगाया कि उसका खुद का किसी और के साथ नाजायज़ रिश्ते है।शनिवार को उसके पति ने मारपीट कर तीन तलाक़ दे दिया।
इसके अलावा उसने परिजनों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से धक्का देकर निकाल दिया।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला के साथ मारपीट करने और तीन तलाक देने के मामले में पति समीर,भाभी शमा परवीन और नंद शमीमा के खिलाफ के मारपीट,गाली गलौज करने,जान से मारने की धमकी देना और उसके पति समीर द्वारा तीन बार तलाक देने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
