बहराइच : पुल के नीचे मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ बहराइच मार्ग स्थित संजय सेतु के नीचे अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिले के जरवल रोड थाना अंतर्गत घाघराघाट स्थित संजय सेतु पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। संजय सेतु घाघरा घाट पुल के नीचे कोठी नंबर 11 के पास लगभग 45 वर्ष के मृतक का शव सबसे पहले मछुआरों ने देखा। इसकी सूचना चौकी पर दी। घाघराघाट चौकी इंचार्ज आदित्य कुमार  पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मछुआरों के सहयोग से पहचान की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी  ने बताया क्षत-विक्षत शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी मौत चार से पांच दिन पहले हुई है। शव की वीडियो ग्राफी व फोटोग्राफी कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - मुख्तार के करीबी जुगनू वालिया को फिर कस्टडी रिमांड में लेने का प्रयास करेगी लखनऊ पुलिस 

 

संबंधित समाचार