Kedarnath: हेली बुकिंग के नाम पर महाराष्ट्र के यात्री से एक लाख की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमोली, अमृत विचार। केदारनाथ यात्रा में यात्रियों को हेलीकॉप्टर टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर उनसे एक लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

बीते 10 मई को महाराष्ट्र से बाबा केदार के दर्शन को आए रामभाऊ चोगले पुत्र रामभाऊ काया चोगलेे, निवासी 301, सरस्वती अपार्टमेंट, केंटमनीवली गांव, कल्याण ईस्ट, ठागे ने फाटा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज की थी। बताया कि उन्हें फाटा में आशीष चौधरी नाम का व्यक्ति मिला था जिसने उन्हें हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचाने व दर्शन कराने का आश्वासन दिया।

व्यक्ति ने उनसे आठ टिकट के लिए एक लाख की मांग की। उन्होंने 75000 नकद और 25000 रुपये ऑनलाइन आशीष चौधरी द्वारा दिए बैंक खाते में जमा कराए लेकिन काफी इंतजार के बाद भी उन्हें हेलिकॉप्टर की टिकट नहीं मिली। फोन भी नहीं उठा रहा है। ऐसे में उन्होंने पुलिस में शिकायत की। इस पर पुलिस ने आशीष चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि विवेचना के दौरान गुप्तकाशी व फाटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष चौधरी, निवासी दत्तवाड़ी, महासोवा चौका, सिहंगढ़ रोड, थाना पुणे को फाटा-शेरसी से गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन