काशीपुर: पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने कहा ये आत्महत्या नहीं हत्या है...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में एक महिला का शव आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को प्रतापपुर चौकी क्षेत्र के धनौरी गांव स्थित एक आम के बाग में एक पेड़ में लोगों ने एक महिला का शव लटका हुआ देखा। जिसकी सूचना उन्होंने ग्राम प्रधान व पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर घटना की जानकारी ली।

मौके पर मौजूद लोगों ने शव गांव की 50 वर्षीय मुन्नी देवी का बताया। जिस पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया और शव की शिनाख्त कराई। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। सूचना पर मृतक का बेटा भी मोर्चरी पहुंच गया।

परिजनों ने शव के शरीर पर चोट के निशान बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसआई संतोष देवरानी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। 

संबंधित समाचार