Kanpur : ई-रिक्शा को लेकर हुआ विवाद... ले गया एक जान, तीन जिंदगी और मौत से जूझ रहे, फूफा ने तबाह किया परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में ई-रिक्शा को लेकर हुए विवाद में फूफा ने भतीजे के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई।

कानपुर के कैंट थानाक्षेत्र में ई-रिक्शा को लेकर हुए विवाद में फूफा ने भतीजे के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग में बचाने में उसकी पत्नी और दो पड़ोसी भी झुलस गए। वहीं, आग से एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य झुलसे लोगों का उर्सला अस्पताल में इलाज चला रहा।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के कैंट थानाक्षेत्र में एक बड़ी वारदात सामने आई। यहां मुहल्ला बदलीपुरवा में मंगलवार सुबह ई-रिक्शा के विवाद में फूफा ने अपने भतीजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक को झुलसता देख बचाने में उसकी पत्नी समेत दो अन्य महिलाएं भी झुलस गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को इलाज के लिए उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

बदलीपुरवा निवासी रामकुमार (40) पत्नी सपना (35) के साथ रहता है। पड़ोसियों ने बताया कि कोरोना के समय उनके फूफा राम नारायण (60) भतीजे रामकुमार के यहां रहने आ गए थे। इसके बाद दोनों ने मिलकर करीब डेढ़ साल पहले ई-रिक्शा निकलवाया था। ई-रिक्शा निकलवाने के बाद से ही दोनों में अक्सर विवाद होता था। मंगलवार सुबह राम नारायण घर से कुछ दूरी पर छोटी सी बाल्टी में पेट्रोल लेकर बैठा था।

जैसे ही रामकुमार घर से बाहर निकला, तो राम नारायण ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों से घिरता देख रामकुमार की पत्नी सपना और पड़ोसी महिलाएं मोनिका और राजकुमारी ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। आग बुझाने में चारों लोग झुलस गए। पुलिस ने आनन-फानन में चारों लोगों को उर्सला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रामकुमार की पत्नी सपना की मौत हो गई। कैंट थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता