उत्तराखंड में इन जगहों पर घूमने से मिलेगा सुकून, फैमिली हो या कपल्स, सभी का है मनपसंद
उत्तराखंड में बसे शहर 'मसूरी' को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। जिसकी सुंदरता पर्यटकों को खूब भाती है। कपल्स के लिये यहां घूमने का बेहद ही शानदार प्लैस है। फैमली टूर की प्लानिंग के लिए पसंदीदा हॉलिडे स्पॉट है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरत, स्वादिष्ट भोजन, झरनों की आवाज पर्यटकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाती है। वैसे तो मसूरी में कई जगह घूमने की हैं लकिन आज हम आपको कुछ चुनिंदा जगह बताएंगे जहां पर एक बार जाने से आपका मन प्रफुल्लित हो उठेगा। इनमें से लाल टिब्बा, कैमल्स बैक रोड़ और चार दुकान शामिल हैं।
बेनोग वाइल्ड लाइफ सैंचूरी : देवदार के पेड़ों और बर्फ से ढकी पर्वतीय चोटियों से घिरी हुई बेनोग वाइल्ड लाइफ सैंचूरी की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। प्रकृति से प्रेम करने वाले लोगों के लिये यह एक अच्छी जगह है।

गन हिल : ये मसूरी का दूसरा सबसे ऊंचा स्थान है और मॉल रोड से लगभग 400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. आप गन हिल का लुत्फ उठाने के लिए रोपवे से जा सकते हैं या फिर मालरोड पर कोर्टकांप्लेक्स से आधे घंटे की लंबी पैदल यात्रा के जरिये लुफ्त उठा सकते हैं।

म्युनिसिपल गार्डन : लाइब्रेरी पॉइंट से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित म्युनिसिपल गार्डन को शुरुआत में कंपनी बाग के नाम से जाना जाता था। विशाल बगीचे में आठ सौ से ज्यादा फूलों की प्रजातियां, हरे लान, फव्वारे, झीलों की आवाज से पर्यटकों के लिए एक सुकून भरा स्थान है। यहां पर पाये जाने वाले चायना ट्री यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इतना ही नहीं यहां पर नौका विहार का आनंद भी ले सकते हैं।

लाल टिब्बा : लाल टिब्बा को लाल पहाड़ी भी कहा जाता है। ये मसूरी का सबसे ऊंचा पॉइंट माना जाता है। ऑल इंडिया रेडियो व दूरदर्शन के सभी प्रसारण स्टेशन यहां मौजूद हैं। आपको बता दें कि भारतीय सेना के तैनात होने की वजह से यहां पर जाना प्रतिबंधित है। फिलहाल, आपके आनंद को दोगुना करने के लिए टेलीस्कोप का मदद से मनोरम दृश्य का आनंद उठा सकते हैं।

मसूरी लेक : मसूरी झील बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां पर आने के लिए प्रत्येक पर्यटक में उत्सुकता रहती है। इसे हाल ही में सिटी बोर्ड और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है। इस झील में नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। आपको बता दें कि मसूरी लेक, जो मसूरी-देहरादून रोड पर स्थित है।

