भाजपा एमवीए की एकता की चिंता के बजाए अपने विधायकों को एकजुट करे: तापसे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश प्रवक्ता महेश तापसे ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की एकता की चिंता करने के बजाय अपने विधायकों को एकजुट रखने की चिंता करनी चाहिए। मीडिया में जारी एक बयान में तापसे ने कहा कि वर्धा के भाजपा विधायक दादराव केचे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विकास निधि प्राप्त नहीं होने पर शिकायत की और भाजपा से अपनी नाराजगी व्यक्त की। 

तापसे ने कहा कि एमवीए सरकार के दौरान भाजपा एवं शिंदे गुट के नेता हमेशा यह शिकायत करते थे कि विधायकों को विकास निधि नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वे यह भी बयान दे रहे थे कि विकास निधि का आवंटन नहीं होने के कारण गठबंधन टूट जाएगा, लेकिन आज वह भाजपा विधायक हैं और विकास निधि नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। तापसे ने यह भी कहा कि भाजपा विधायक केचे ने अपनी शिकायत उस समय की जब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुंबई में मौजूद थे। 

ये भी पढे़ं- न्यायमूर्ति अभिजीत गांगुली के आदेश को चुनौती देने वाली अभिषेक बनर्जी की याचिका खारिज

 

संबंधित समाचार