Haldwani News : मृतक आश्रितों को मिले अनुकंपा के आधार पर भर्ती, जानें किसने की मांग
हल्द्वानी अमृत विचार। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की क्षेत्रीय कार्यालय काठगोदाम में गुरूवार को मासिक बैठक हुई। बैठक में कुमाऊं क्षेत्र के सभी डिपो के शाखा पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी और प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन की कार्यशैली पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन संचालन में अनुबंधित बसों को प्राथमिकता दे रहा है जबकि निगम की बसें डिपो में खड़ी हैं।
उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निगम में भर्ती करने का भी विरोध किया और कहा कि राज्य सरकारों की उचित नियमावली न होने के कारण शिक्षित नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। इस मौके पर मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर भर्ती करने और लोगों की सुविधा के लिए पर्वतीय मार्गों पर संचालन बढ़ाने की भी मांग की गई।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश चंद्र कांडपाल और संचालन क्षेत्रीय मंत्री आन सिंह जीना ने किया। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष जगमोहन, प्रांतीय संगठन मंत्री मनोहर सिंह , क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री हंसा जोशी, राजेंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष उमेश चंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: जेल में गैंगरेप की चर्चा, आरोप लगाकर महिला लापता
