हल्द्वानी: नर्सिंग स्टाफ से मारपीट पर एसटीएच के डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बीती 18 अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई थी घटना, डॉक्टर के खिलाफ मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी की है कार्रवाई
हल्द्वानी, अमृत विचार। एसटीएच में नर्सिंग स्टाफ से मारपीट करने वाले डॉक्टर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरव उप्रेती निवासी हल्द्वानी ने पुलिस तहरीर सौंप कर बताया कि वह एसटीएच में नर्सिंग स्टाफ है। बीती 18 अप्रैल को को वह ड्यूटी पर था। उसकी ड्यूटी ट्रॉमा आईसीयू में थी। इस बीच एक गंभीर मरीज इस दौरान अस्पताल में एक मरीज पहुंचा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को फोन किया लेकिन वह समय पर नहीं आए।
मरीज की हालत बिगड़ता देख उन्होंने सीनियर डॉक्टर को फोन किया। आरोप है कि सीनियर डॉक्टर को फोन करने से सेंटर में तैनात डॉक्टर नाराज हो गया और उसने गौरव के साथ गाली गलौज की। जब विरोध किया तो र्श पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा।
घायल हालत में उन्हें एसटीएच में ही भर्ती कराया गया। यह भी आरोप लगाया कि एसटीएच में चोटों की जांच कराई तो गलत रिपोर्ट दी गई। बेस में जांच कराई तो अंगुली में फ्रैक्चर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें मिलीं। उन्होंने पुलिस से आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
