ऋषिकेश: दो एम्बुलेंस की रस्सा-कससी में मरीज ने गवायी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऋषिकेश, अमृत विचार। मामला एम्स ऋषिकेश का है जहां दो एम्बुलेंस यूनियन की मतभेद का खामियाजा मरीज को जान गवां के भुगतना पड़ा। दोनों एम्बुलेंस यूनियन ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। ऋषिकेश एंबुलेंस यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि मरीजों को लाने ले जाने के लिए दोनों यूनियनों के लिए एक दिन छोड़कर दूसरा दिन नियत किया गया है।

आज उनके लिए दिन नियुक्त था, लेकिन जय गुरुदेव यूनियन ने एम्स से एक मरीज को उठाया जो कई दिनों से एम्स में भर्ती था। ऑक्सीजन सपोर्ट रखे गए मरीज को पटियाला ले जाना था, लेकिन जय गुरुदेव एंबुलेंस यूनियन ने मरीज को बिना ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस में शिफ्ट किया था।

अचानक वहां पहुंचे ऋषिकेश एंबुलेंस के पदाधिकारियों ने जब इसका विरोध जताया तो दोनों में विवाद हो गया। मरीज की मौत से परिजन सड़क पर बिलखते रहे। आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं दूसरी तरफ ऋषिकेश एंबुलेंस सेवा यूनियन के पदाधिकारी ने गुरुदेव एंबुलेंस यूनियन की एक महिला पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

 

संबंधित समाचार