बरेली: पड़ोसी ने छात्रा का किया जीना मुश्किल...देता है तेजाब डालने की धमकी, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कक्षा नौ की छात्रा का उसके पड़ोसी ने जीना मुश्किल कर दिया है  छात्रा ने आरोपी युवक की वजह से स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। यहां तक कि वह घर से भी नहीं निकलती है। साथ ही आरोपी ने उस पर तेजाब डालने की धमकी दी है। इस मामले में छात्रा आज अपनी मां के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और अपनी व्यथा बताते हुए रोने लगी। छात्रा और उसके परिजन का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने भी उसका सहयोग नहीं किया है।

थाना कीला क्षेत्र के बाकरगंज निवासी कक्षा नौ की छात्रा ने बताया कि उसकी मां कुछ दिन पहले दवा लेने गई हुई थी। इस दौरान आरोपी युवक उसे घर में घुस आया और उसके साथ गलत काम करने की नियत से चारपाई पर धक्का दे दिया। छात्रा के शोर मचाने पर लोग वहां एकत्र हो गए। अपने आप को घिरा देख आरोपी युवक उसे जान से मारने व तेजाब डालने की धमकी देकर फरार हो गया।

 छात्र के परिजनों ने इसकी शिकायत थाना किला पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने उसे 2 दिन थाने में बैठा कर छोड़ दिया। आए दिन आरोपी अपनी छत पर खड़े होकर छात्रा को देखकर अश्लील हरकतें करता है। 4 साल से वह यह सब झेल रही है। आरोपी के डर से उसने घर से निकलना छोड़ दिया है। यहां तक कि 4 साल से वह स्कूल भी नहीं जा पा रही है। उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। छात्रा ने अपनी मां के साथ एसएसपी से शिकायत की है एसएसपी ने उसे आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जमीनी विवाद में दबंगो ने की युवक के घर पर चढ़ाई, दी जान से मारने की धमकी

संबंधित समाचार