Haldwani News : उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन में मनोज भट्ट अध्यक्ष, शाखा उपाध्यक्ष बने सचिन कुमार

Amrit Vichar Network
Published By Shobhit Singh
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन काठगोदाम शाखा का चुनाव रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष रघुवीर चौधरी, ललित प्रसाद और दिनेश दुम्का की देखरेख में संपन्न हुआ। यूनियन के वार्षिक चुनाव को लेकर शीर्ष पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की बैठक बुलाई, इसके बाद आपसी सहमति से निर्विरोध रूप से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। 

यूनियन के 164 सदस्यों में से 107 सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। कार्यकारिणी में शाखा अध्यक्ष मनोज भट्ट, शाखा उपाध्यक्ष सचिन कुमार, सोना राम, शाखा मंत्री कमल धामा, संगठन मंत्री कैलाश कांडपाल, संयुक्त मंत्री शशिकांत, गौतम तथा गुरमीत सिंह, कोषाध्यक्ष रेहान अली, प्रचार मंत्री अमन कुमार, कार्यालय सचिव सूरज बाबू, मीडिया प्रभारी निर्मल जोशी, क्षेत्रीय प्रतिनिधि प्रदीप शर्मा, आनंद बिष्ट, अनिल कुमार, किशोरी लाल, प्रांतीय प्रतिनिधि कमल पपनै, संदीप बिष्ट, वाईपी काम्टे तथा अब्दुल हई तथा कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार, बीसी भट्ट, रंजीत सिंह, जसवीर पाल सिंह, जसवंत सिंह तथा बलविंदर सिंह चुने गए।  

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने निगम हित व संगठन हित की शपथ ली। इस मौके पर जमील खां, हरीश जोशी,  सुशील कुमार, कुलदीप सिंह, जयद्रथ सिंह, ज्ञान प्रकाश, नजीम अहमद, गौरव बिष्ट, कमल बिष्ट, मुकेश बुधानी, प्रेम प्रकाश,यशपाल सिंह, अजय कुमार, शिव कुमार, ललित भट्ट, आदि मौजूद थे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को प्रांतीय अध्यक्ष कमल पपनै व प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधरी ने शुभकामनाएं दी। 

संबंधित समाचार