Haldwani News : देवर ने धारदार हथियार से किया भाभी पर हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। किचेन में काम करते वक्त एक देवर ने अपनी ही भाभी पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाप केस दर्ज कर लिया है। 

पुलिस को दी तहरीर में इंद्रानगर निवासी रचना पत्नी आसिफ हुसैन ने कहा है कि उसका कुछ समय पहले अपनी देवरानी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इससे उसका देवर तनवीर पुत्र शमशाद हुसैन नाराज था।

20 मई को जब वह रसोई में काम कर रही थी तभी अचानक वह अंदर घुस आया और पीछे से उस पर हमला कर दिया। उसने किसी धारदार हथियार से पीठ पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। 

यह भी पढ़ें- Haldwani News : उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन में मनोज भट्ट अध्यक्ष, शाखा उपाध्यक्ष बने सचिन कुमार

संबंधित समाचार