Dehradun News : प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश में आज यानी मंगलवार से कई जिलों में मौसम करवट लेगा, जिससे बारिश व तेज गर्जना के आसार हैं। मौसम को लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है, वहीं, 24 और 25 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज कहीं-कहीं बारिश व तेज गर्जना, बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि, अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और गर्जना के साथ बिजली चमकने की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया कि 23 से 26 मई तक के लिए बारिश, गर्जना और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए सतर्क रहने को कहा है।

संबंधित समाचार