G-20 Summit: विदेशी मेहमानों का तुलसी की माला पहना कर किया गया स्वागत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। कल से जी-20 बैठक के लिए विदेशी मेहमानों के आगमन का सिलसिला शुरू हो चुका है। बुधवार को जी-20 बैठक के लिए विदेश से 2 मेहमान पहुंचे। विदेशी मेहमानों का छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया। इसके बाद मेहमान नरेंद्र नगर के लिए रवाना हुए। स्वागत से विदेशी मेहमान अभिभूत दिखे। कुछ देर वह कलाकारों के बीच भी रहे। बुधवार सुबह विदेशी मेहमान इंडिगो की फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचे। यहां तुलसी माला पहनाकर वाद्य यंत्रों से बेडु पाको बारमासा गीत बजाकर मेहमानों का स्वागत किया।

 

संबंधित समाचार