श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर ने भारतीय नौसेना प्रमुख से मुलाकात की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। श्रीलंका की नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल प्रियंथा परेरा ने बुधवार को भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार से यहां मुलाकात की और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सहयोगात्मक प्रणाली पर चर्चा की। वाइस एडमिरल परेरा 23 से 27 मई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें साउथ ब्लॉक के लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इससे एक दिन पहले उन्होंने राष्ट्रीय समर स्मारक में जवानों को श्रद्धांजलि दी। अपनी यात्रा के दौरान परेरा भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमला में स्प्रिंग टर्म 23 की पासिंग आउट परेड की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारी के अनुसार वाइस एडमिरल परेरा ने बुधवार को एडमिरल कुमार से मुलाकात की और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा के लिए सहयोगात्मक प्रणालियों पर चर्चा की।

अधिकारियों के अनुसार भारत और श्रीलंका के बीच करीबी और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण संबंध हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने भारत की पड़ोस प्रथम नीति और क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास के समुद्री दृष्टिकोण के अनुसार समुद्री क्षेत्र में अपनी साझेदारी को बढ़ाया है। अधिकारियों के अनुसार श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर की यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते नौसैन्य सहयोग को दर्शाती है। 

ये भी पढ़ें : सात प्रतिशत से भी अधिक रह सकती है वृद्धि दरः आरबीआई गवर्नर

संबंधित समाचार