मुरादाबाद : कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, ट्रैफिक पुलिस मेहरबान...1700 को परमिट पर दौड़ रहे चार हजार ऑटो

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते न्यू जनता ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक ट्रेड यूनियन।

मुरादाबाद, अमृत विचार। न्यू जनता ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक ट्रेड यूनियन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही अपर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एसडीएम प्रीति सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने शहर से अवैध व देहात परमिट ऑटो रिक्शा हटाने की मांग की। साथ ही बताया कि अवैध ऑटो रिक्शा शहर में जाम का कारण बनते हैं।

ज्ञापन में बताया गया है कि 12 वर्षों से सिटी परमिट और ऑटो रिक्शा के संचालन के लिए 6 नियम बनाए गए थे। लेकिन फिर भी शहर में अवैध ऑटो रिक्शा बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं। शहर में अवैध ऑटो रिक्शा की संख्या करीब चार हजार है। जबकि परमिट सिर्फ 1700 ऑटो रिक्शा के हैं। आरोप है कि अवैध ऑटो रिक्शा शहर में यातायात पुलिस की मेहरबानी पर चल रहे हैं। 

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि शहर में चल रहे अवैध ऑटो रिक्शा को शहर से बाहर किया जाए। बीएन और सीएन सीरीज वाले ई रिक्शा की वैधता 5 साल है। यह वैधता पूरी कर चुके हैं। उनको सड़क सुरक्षा नीति के तहत हाईवे से हटाया जाए। इस दौरान शाने आलम, जरीफ आलम, सूर्य, महेश कुमार, गजराज, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार