Bareilly: हापुड़ यार्ड में काम, 28 मई को 19 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
बरेली, अमृत विचार। मरम्मत के कामों के चलते ब्लॉक थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मुरादाबाद रेल मंडल में बीते कई दिनों से हुए ब्लॉकों ने रेल संचालन की कमर तोड़कर रख दी है। चंद दिन पहले ही रेल यातायात पटरी पर आना शुरू हुआ था तो अब हापुड़-गाजियाबाद रेल खंड स्थित हापुड़ यार्ड में काम के चलते रेल प्रशासन ने ब्लॉक का एलान किया है। जिसकी वजह से 28 मई को करीब 19 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
छह ट्रेनें निरस्त, एक ट्रेन रेग्यूलेट, छह ट्रेनें डायवर्ट व छह ट्रेनें रिशेड्यूल की गई हैं। जिनमें बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली भी कई ट्रेनें शामिल हैं। बरेली जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में 28 मई को 12583 लखनऊ जंक्शन-आनंद विहार एसी डबल डेकर और 12584 आनंद विहार-लखनऊ एसी डबल डेकर ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
वहीं 27 मई को भुज से बरेली के लिए चलने वाली ट्रेन संख्या 14322 आला हजरत एक्सप्रेस 90 मिनट रेग्यूलेट कर चलाई जाएगी। वहीं 20506 राजधानी एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी सुपरफास्ट, 13258 जनसाधारण एक्सप्रेस, 20505 राजधानी एक्सप्रेस, 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 14003 मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है।
जबकि 12204 गरीबरथ एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 15116 लोकनायक एक्सप्रेस, 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस, 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, 15909 अवध असम एक्सप्रेस को रिशेड्यूल कर चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Bareilly: बाढ़ से प्रभावित गांवों में लगेंगी ग्राम चौपाल, बीडीओ को भेजी सूची
