हापुड़ : दिल्ली जाने की जिद पर अड़े किसान, टोल प्लाजा पर लगा भीषण जाम - पुलिस से हुई धक्कामुक्की 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हापुड़, अमृत विचार। जंतर-मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों के समर्थन के लिए हापुड़ के अलावा जनपद अमरोहा, बुलंदशहर से आये हजारों किसानों ने पिलखुआ स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर जाम लगाकर धरना दिया। किसान दिल्ली कूच कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने उन्हें टोल प्लाजा पर रोक लिया। किसानों और पुलिस के बीच जमकर नोंक-झोंक और धक्कामुक्की हुई।   

धौलाना एसडीएम और पुलिस बल ने दिल्ली जा रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, किसानों ने पुलिस की एक नहीं सुनी।  इसके बाद किसानों ने जबरदस्ती बैरिकेडिंग हटाकर दिल्ली की तरफ जाने का प्रयास किया, तो पुलिस के साथ किसानों की धक्का-मुक्की हो गई। फिर किसान टोल प्लाजा पर ही धरने पर बैठ गए। इसके चलते टोल प्लाजा के दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। इस पर मजबूरन पुलिस प्रशासन को किसानों को दिल्ली जाने की अनुमति देनी पड़ी और किसान छिजारसी टोल प्लाजा से धरना समाप्त कर दिल्ली रवाना हो गए। 

ये भी पढ़ें -मिर्जापुर में शादी के कुछ घंटों पहले ही प्रेमी संग लापता हुई युवती, Accident में दोनों की मौत

संबंधित समाचार