सितारगंजः किशोरी ने फांसी के फंदे पर लटकर की आत्महत्या, युवक पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। शनिवार देर रात एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने मोहल्ले के एक युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में मृतका की मां ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनके मोहल्ले का एक युवक उनकी नाबालिग पुत्री को लेकर फरार हो गया था। जिसको पुलिस ने मुंबई से बरामद किया था। उस दौरान पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। 

आरोप है कि पुलिस ने उसे नाबालिग दिखा कर हल्की धाराओं में मुकदमा किया गया था। जिस कारण वह जमानत पर रिहा हो गया। जमानत पर आने के बाद से ही आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को डरा धमका कर मानसिक उत्पीड़न कर रहा था। जिसकी शिकायत उसकी पुत्री ने कई बार अपनी मां से की। 27 मई को वह रात को 10:30 बजे किशोरी अपनी दो अन्य छोटी बहनों के साथ अपने कमरे में सो रही थी। 

तभी छोटी बेटी के रोने की आवाज आने लगी। पूछने पर उसने बताया कि कमरे में कोई अन्य व्यक्ति खड़ा है। जब परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि उनकी बेटी फांसी के फंदे पर लटकी है। तत्काल सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसने आरोपी युवक को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें-  Kashipur News: तालाब की भूमि पर बने पक्के मकान पर गरजी जेसीबी, अतिक्रमण तोड़कर मुक्त कराई जमीन

संबंधित समाचार