हल्द्वानी: दिल्ली जाने वाले यात्रियों की स्टेशन में उमड़ी भीड़
5 अतिरिक्त बसों सहित 22 बसों को राजधानी किया गया रवाना
नैनीताल के लिए चलाई 9 बसें, फेरे बढ़ाए
हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज स्टेशन में रविवार को दिल्ली और नैनीताल जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। दिल्ली जाने के लिए सुबह से ही स्टेशन में यात्री आने लगे। रोडवेज स्टेशन संचालन इंचार्ज एसएन मिश्रा ने बताया कि सुबह दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या सामान्य थी लेकिन दोपहर बाद अचानक यात्रियों की भीड़ बहुत बढ़ गई जिस कारण अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।
दिल्ली के लिए 5 अतिरिक्त बसों सहित कुल 22 बसों का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली के लिए सुबह 5:30 बजे सबसे पहली बस जाती है। बीते दिन की तरह रविवार को भी नैनीताल के लिए यात्रियों की भीड़ रही। नैनीताल के लिए 9 बसों का संचालन किया गया जिसमें तीन बसें 3 फेरे, तीन बसें 2 फेरे और तीन बसों ने 1 फेरा लगाया। एसएन मिश्रा ने बताया कि नैनीताल की बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
