मसूरी : फोटो खींचते हुए युवक गिरा खाई में, मौके पर हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसूरी, अमृत विचार। मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कपलानी के पास फोटो खींचते समय एक युवक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को खाई से निकालने के लिए जुट गए। तीन घंटे रेस्क्यू चलाकर युवक के शव को बाहर निकाला गया। 

रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड के रहने वाले शुभम रावत अपने दोस्त राजेंद्र राणा के साथ मसूरी के जार्ज एवरेस्ट घूमने का प्लान बनाकर निकला था। लेकिन मसूरी पहुंचकर दोनों प्लान बदलकर धनोल्टी घूमने निकल गए। कपलानी के पास उन्होंने बाइक रोकी और फोटो खींचने लगे। इसी दौरान युवक अनियंत्रित होकर बाइक सहित खाई में गिर गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: आम रह गया 'आम', काफल बन गया खास

 

 

 

संबंधित समाचार