जबलपुर की कार्रवाई ATS और NIA का संयुक्त ऑपरेशन : गृह मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज बताया कि प्रदेश के जबलपुर में की गई कार्रवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और मध्यप्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की संयुक्त कार्रवाई थी। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि जबलपुर की ये कार्रवाई एटीएस और एनआईए का एक संयुक्त अभियान था। मध्यप्रदेश की पुलिस आतंकी सोच वाले लोगों के लिए पेस्टिसाइड है।

ये भी पढ़ें - पूर्व विधायक पर नक्सली हमला,  NIA ने झारखंड में दो आरोपियों के खिलाफ किया दूसरा आरोपपत्र दायर

उन्होंने बताया कि सैयद मसूद, अली मुहम्मद आदिल खान और मुहम्मद शाहिद नाम के तीन लोग पकड़े गए, जो आईएसआईएस के लिए काम करते थे। इस मामले की पूरी जांच एनआईए के पास है। एफआईआर भी उन्होंने ही की है। ये लोग स्थानीय मस्जिद में बैठक कर कट्टरता फैलाते थे। इन्होंने बिस्मिल्लाह नाम से एक समूह भी बनाया था। गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद से संबंधित कोई भी सोच मध्यप्रदेश में कुचल दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - सुप्रीम कोर्ट ने 2000 रुपये के नोट बदलने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका ठुकराई 

संबंधित समाचार