हल्द्वानी: रिचार्ज पिट और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग योजना से बढ़ेगा भूजल स्तर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी और कोटाबाग में बनाए जाएंगे 22 रिचार्ज पिट और 7 रेन वॉटर हारवेस्टिंग

रिचार्ज पिट में 35.76 लाख रुपये और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग में खर्च होंगे 16.36 लाख रुपये छिद्रयुक्त पाइप को 80 मीटर गहराई में डालकर किया जाएगा वर्षा के पानी का संवर्धन चौसला में बनाया जाएगा  2.79 लाख रुपये से कम गहराई वाला सोक पिट 

हल्द्वानी, अमृत विचार। वर्षा जल संवर्धन के लिए रिचार्ज पिट और रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाने हैं। हल्द्वानी और कोटाबाग सहित कुल 22 रिचार्ज पिट और 7 रेनवॉटर हारवेस्टिंग सिस्टम की योजनाओं पर काम होना है। रिचार्ज पिट योजना में 35.76 लाख रुपये और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग योजना में 16.36 लाख रुपये से काम होना है।

रिचार्ज पिट योजना में भूमिगत जल स्तर को बढ़ाकर 80 मीटर तक लाने का प्रयास किया जाएगा। इस योजना में छिद्रयुक्त पाइप को जमीन के अंदर 80 मीटर गहराई तक डाला जाएगा। जिससे बारिश का पानी रिसकर अंदर जाएगा और भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होगी।

इस योजना के धरातल पर उतरने पर जलसंकट से उबरने में काफी मदद मिलेगी।  योजना में हल्द्वानी और कोटाबाग ब्लॉक के अंतर्गत पदमपुर निगल्टिया योजना जिसकी डीपीआर 94 हजार रुपये, गुजरौड़ा में 92 हजार रुपये, नाथुपुर पाडली में 92 हजार रुपये, भरतपुर नं. 1  में 94 हजार रुपये, कुरियागांव, कमलुवागांजा मेहता और बच्चीनगर नं. 2,  प्रत्येक में 92 हजार रुपये, खेमपुर, पानपुर तथा नरीपुर, प्रत्येक में 94 हजार रुपये, देवलचौड़ बंदोबस्ती में 86 हजार रुपये तथा बजूनियां हल्दू में 72 हजार रुपये की डीपीआर सहित 10 अन्य योजनाओं पर काम किया जाना है।

चौसला में 2.79 लाख रुपये से सोक पिट बनाया जाएगा जिसकी गहराई कम होगी तथा इसमें रिचार्ज पिट की तरह छिद्र वाले पाइप नहीं डाले जाएंगे। साथ ही 7 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग बनाए जाने हैं जिसमें गुजरौड़ा, नाथूपुर पाडली, कुरियागांव, कमलुवागांजा मेहता तथा बचीनगर नं. 2, प्रत्येक योजना में 1.20 लाख रुपये तथा फतेहपुर योजना में 85 हजार रुपये से काम किया जाना है जबकि आंवलाकोट रेनवॉटर हार्वेस्टिंग योजना में 14 हजार रुपये से काम होना है।

 

संबंधित समाचार