बरेली: बुजुर्ग समझता रहा पैर में कांटा चुभा, सर्प दंश से हो गई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खेत में काम करने गए बुजुर्ग को सांप ने काट लिया, लेकिन वह यह समझता रहा कि उसको खेत में काम करने के दौरान कांटा चुभ गया। वहीं, घटना के कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। मौत की सही वजह जानने के लिए परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना पतेहगंज पूर्वी के गांव रुनाकला में रहने वाले 65 वर्षीय किसान श्रीपाल मंगलवार को अपने खेत में काम करने गए थे। इस दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। घर पर आकर उन्होंने परिजनों को बताया कि खेत में काम करने के दौरान उनको कांटा चुभ गया। परिजन इसी धोखे में रहे कि उन्हें कांटा चुभा है। लेकिन चार घंटे बाद उनका शरीर सांप के जहर से नीला पड़ने लगा और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Bareilly: आरसीएल कंपनी के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंचे लोग, जानिए मामला

संबंधित समाचार