संभल: ट्रैक्टर की टक्कर से मैजिक वाहन के परिचालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिल्ली से कंबल लेकर संभल आ रहा था, चालक ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

संभल, अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से मैजिक (वाहन) के परिचालक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए। चालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है।

दिल्ली के नया मुस्तफाबाद निवासी चालक जफरुद्दीन और नार्थ गोण्डा निवासी परिचालक दाउद मैजिक (वाहन) में कंबल लादकर संभल आ रहे थे। बुधवार सुबह पांच बजे असमोली थाना क्षेत्र में गांव मातीपुर के पास पहुंचे तो कच्चे रास्ते से अचानक ट्रैक्टर आ गया। ट्रैक्टर ने मैजिक में टक्कर मार दी। हालांकि ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मैजिक चालक जफरुद्दीन और परिचालक दाउद गंभीर रूप से घायल हुए।

आसपास के लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने जफरुद्दीन का उपचार किया। जबकि दाउद की गंभीर हालत बताई। उसे जोया के अस्पताल में दिखाने के बाद गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- संभल: 9 साल की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से समाज के बीच रखें कार्यकर्ता: डॉ. जितेंद्र सिंह

संबंधित समाचार