बागेश्वर: भागीरथी नदी के ऊपर बनी मीट मार्केट हो रही क्षतिग्रस्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। भागीरथी नदी के उपर नगर पालिका की ओर से बनाई गई मीट मार्केट क्षतिग्रस्त होने लगी है। मार्केट में बनी कई दुकानों की छत क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे कभी भी यहां पर दुर्घटना हो सकती है।

मांस विक्रेताओं ने छत की मरम्मत किए जाने की मांग की है। नगर में लगभग 18 साल पूर्व नगर पालिका ने मीट मार्केट की स्थापना की थी। पालिका ने इस मार्केट का नियम भागीरथी नदी के उपर किया गया जबकि नदियों के उपर किसी तरह का मकान बनाना अवैध है।

इधर 18 सालों से नगर पालिका द्वारा बनाई गई मीट मार्केट अब क्षतिग्रस्त होने लगी है तथा छत उखड़ने लगी है जिससे मीट मार्केट में खतरा बना हुआ है। मीट मार्केट में व्यवसाय कर रहे नन्हे, जावेद अहमद आदि ने कहा कि वे मार्केट की खुद मरम्मत करने को तैयार हैं परंतु पालिका द्वारा इसकी अनुमति नहीं मिल पा रही है। उन्होंने पालिका से मार्केट की मरम्मत किए जाने की मांग की है। 


नव निर्माण में आ सकती हैं दिक्कतें 

सूत्रों की मानें तो पालिका द्वारा बनाई गई यह मार्केट नियमों को ताक में रखकर बनाई गई है। नदी व नालों के उपर किसी भी प्रकार का निर्माण नियमविरूदध है परंतु यहां पर नदी पर अतिक्रमण करके मार्केट का निर्माण किया गया है।

यदि मार्केट की दुकानों की मरम्मत की गई तो यहां पर कुछ लोगों द्वारा इसके खिलाफ न्यायालय जाने का भय है। लोगों का कहना है कि पालिका द्वारा नदी के उपर किए गए मार्केट निर्माण के दौरान कुछ अन्य लोगों ने इसकी आड़ में भी अतिक्रमण किया जिसे प्रशासन व पालिका द्वारा शह दी जाती रही है। 

 

 

संबंधित समाचार