रुद्रपुर: फाइनेंस कार्यालय में हुई चोरी, हजारों रुपये का माल गायब
रुद्रपुर, अमृत विचार। गंगापुर रोड स्थित फाइनेंस कार्यालय में चोरों ने धावा बोलकर हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदर्श कॉलोनी बंडिया किच्छा निवासी आशीष वर्मा ने बताया कि गंगापुर रोड पर उसका फाइनेंस का कार्यालय है। 23 मई की रात को वह कार्यालय बंद कर घर गया। 24 मई की सुबह उनके कर्मचारी ने सूचना दी कि कार्यालय में चोरी हो गई है।
मौके पर जाकर देखा तो कार्यालय के अंदर से एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर एवं सीपीयू सहित 6200 रुपये नकद चोर ले गए थे। गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
