रुद्रपुर: शराब माफियाओं ने किया अधमरा, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। भूरारानी में शराब बेचने की शिकायत करने पर शराब माफियाओं ने उस पर जानलेवा हमला कर अधमरा कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार वार्ड-32 भूरारानी निवासी लालू साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घर के पास लगभग 12-13 घरों में अवैध शराब बेचने का धंधा होता है। जिसकी वजह से आसपास के इलाकों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।

आरोप है कि 28 मई की रात करीब नौ बजे शराब बेचने वाले सजन साहनी ने अपने साले रोशन साहनी सहित अन्य शराब माफियाओं के साथ मिलकर उसे घेर लिया और अभद्रता करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

आरोप था कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से उसके सिर पर प्रहार किए, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और परिवार के लोगों द्वारा घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप लगाया कि हमले के दौरान शराब माफिया रोशन और सजन ने शराब बेचने की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। 

 

संबंधित समाचार