अयोध्या : बेसिक नवाचार शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दो शिक्षक सम्मानित
पूराबाजार /अयोध्या, अमृत विचार। शैक्षिक नवाचार एशोसिएशन द्वारा बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। दोनों शिक्षक पूरा बाजार क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय दर्शन नगर द्वितीय की सहायक अध्यापिका कुमुद दुबे व इसी शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रामदत्तपुर अटरावा के सहायक अध्यापक दिनेश कुमार तिवारी शामिल हैं। राज्य स्तर पर उप शिक्षा निदेशक लखनऊ अजय सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के दौरान क्या कदम उठाने चाहिए तथा सरकारी योजनाओं को मजबूती के साथ धरातल पर उतारने विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में अब्दुल मुवीन सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक और अजय सिंह उप शिक्षा निदेशक मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अलीगढ़ : अनिल कुमार ध्यानी डीआईजी रैंक पर पदोन्नत
