गौतम बुद्ध नगर: भारत में अवैध रूप से रह रहे 23 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे 23 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें 15 पुरुष और आठ महिलाएं हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात को थाना सूरजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए नाइजारियाई नागरिक वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। 

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया,“ बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में कुछ विदेशी नागरिक अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। इस सूचना पर थाना पुलिस ने क्षेत्रीय अधिसूचना विभाग के अधिकारियों के साथ वहां पर छापेमारी की।” 

उन्होंने बताया कि इस दौरान नाईजीरिया की आठ महिलाओं समेत 23 नागरिक पकड़े गए तथा ज्यादातर लोगों के वीजा की अवधि खत्म हो गई थी जबकि कुछ लोग पासपोर्ट और वीजा भी नहीं दिखा पाए। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि हाल में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ बनाकर देश विदेश में बेचने वाले दक्षिण अफ्रीका के 13 नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 450 करोड़ रुपये कीमत का मादक पदार्थ और इन्हें बनाने में उपयोग होने वाला कच्चा माल और उपकरण बरामद किया था। 

सिंह के मुताबिक, इसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने विदेशी नागरिकों के सत्यापन के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि ज्यादातर नाइजीरियाई युवक युवतियां अध्ययन वीजा पर भारत आए थे तथा वीजा अवधि खत्म होने के बाद वे भारत में रहकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो गए हैं। शुक्रवार को थाना बीटा-2 पुलिस ने नाइजीरिया के 16 नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

ये भी पढ़ें - ओडिशा रेल हादसा : 1,200 प्रभावित यात्रियों को लेकर हावड़ा पहुंचेंगी दो ट्रेन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म