बस्ती : नहाने गई दो बच्चियों की सरयू नदी में डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र टांडा पुल के पास रविवार को सरयू नदी में स्नान करने गई दो बच्चियां डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।

कलवारी थाना क्षेत्र के भंगुरा गांव निवासी शिवकुमारी (12) पुत्री स्व. भगोले कन्नौजिया और अनिल अग्रहरि की लड़की नैना (13) गांव के ही प्रमोद के साथ टांडा पुल के पास सरयू नदी में स्नान करने गई थी। अचानक गहरे पानी में चले जाने से बच्चियां डूबने लगीं। चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे गए। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चियों को पानी से बाहर निकाला गया। आनन फानन दोनों को सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने उठाया पक्के घाट का मुद्दा
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन द्वारा टांडा पुल पर पक्के घाट का निर्माण करा दिया जाए तो ऐसी अप्रिय घटना होने की संभावना कम हो जाएगी। दरअसल, टांडा घाट पर बाढ़ से बचाव के लिए बड़े बड़े बोल्डर लगे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान करने में बहुत असुविधा होती है और उससे फिसल के नदी में गिरने का भी डर हमेशा बना रहता है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : पति ने पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर दी जान

संबंधित समाचार