हल्द्वानी: पुलिस ने 5 माह बाद दर्ज की ई-रिक्शा चोरी की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैड़ागज्जर में घर के बाहर से चोरी हुआ था महिला का ई-रिक्शा

हल्द्वानी, अमृत विचार। पति की मृत्यु के बाद परिवार का सहारा बना चोर चुरा ले गया। महिला चालक से गलती इतनी हुई कि उसने चाबी लगाकर ई-रिक्शा घर के बाहर छोड़ दिया। गंभीर बात यह है कि इस मामले में पुलिस ने 5 माह बाद रिपोर्ट दर्ज की। जबकि डायल 112 की कॉल पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। 
 

 कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में हैड़ागज्जर डी क्लास निवासी आशा देवी पत्नी स्व.गोकुल सिंह ने कहा, बीते वर्ष 31 दिसंबर को उन्होंने अपनी ई-रिक्शा संख्या यूके 04 ईआर 2670 घर के बाहर खड़ा कर दिया था। घर में जाने से पहले वह ई-रिक्शा से चाबी निकालना भूल गईं। कुछ देर बाद जब वह घर से बाहर आईं तो ई-रिक्शा गायब था।

उन्होंने आनन-फानन में घटना की सूचना डायल 112 पर दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद चोरी की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। अब 5 माह गुजर जाने के बाद इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता