स्मृति ईरानी को रोककर बोला भाजपा कार्यकर्ता - दीदी मुझे सीओ ने बहुत पीटा
सलोन/ रायबरेली, अमृत विचार। निकाय चुनाव के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता(सभासद प्रत्यासी)पर लट्ठ बरसाने वाले सीओ की शिकायत पार्टी पदाधिकारियों ने संगठित होकर केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति ईरानी से की है। पदाधिकारियो ने सांसद को बताया सीओ अमित सिंह हमेशा बीजेपी के विरोध में कार्य करते है,और लोगो को तंग करते है। वही सांसद ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए पीड़ित युवक से प्रार्थना पत्र देने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
निकाय चुनाव में बीजेपी कार्यकर्ता सतेंद्र जोशी को सीओ अमित सिंह द्वारा लाठियों से पीटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को ब्लॉक के समीप जन शिकायत सुनकर निकल रही स्मृति ईरानी को बीजेपी पदाधिकारियों ने रोक लिया। पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार सतेन्द्र जोशी ने सांसद को बताया कि निकाय चुनाव में पैगम्बरपुर पश्चिमी से वह बीजेपी सभासद पद का उम्मीदवार था। मतदान के दिन सीओ अमित सिंह ने पुलिस बल को साथ लेकर उसपर डंडे बरसाए थे। उसने बताया कि मुझे सीओ ने बहुत पीटा है। जिससे उसको कई जगह अंदरूनी चोटे भी आई। वही बीजेपी पदाधिकारियों ने भी मुखर होकर सांसद से सीओ की शिकायत की है।
कार्यकर्ताओ ने कहा कि सीओ सलोन अमित सिंह पार्टी के विरोध में हमेशा कार्य करते है। इसी बीच सीओ अमित सिंह सांसद के सामने अपनी सफाई देने पहुँच गए। हालांकि सांसद ने पीड़ित युवक के साथ कार्यकर्ताओ को आश्वस्त किया कि प्रार्थनापत्र लिखकर उन्हें दे,मामले में कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मंडल सयोजक चंद्रशेखर सिंह, इंद्रेश द्विवेदी,योगेश पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी दोषी करार, कुछ ही देर में सुनाई जाएगी सजा
